Sunday, October 18, 2015

हवा से बुत बनाया जा रहा है
नहीं है जो दिखाया जा रहा है

ज़हन का रंग चेहरे पर है साहब
जो शिद्दत से छुपाया जा रहा है

सियासत नस्ल में है उनकी साहब
जिन्हें मामू बनाया जा रहा है

वहाँ पहले से आरक्षित हैं वोटर
फ़क़त पोलिंग कराया जा रहा है

सलीक़ा ये निभाया जा रहा है
छुरी कांटे से खाया जा रहा है

तुम्हें फिर नोश फरमाएंगे शैतान
अभी मस्का लगाया जा रहा है

हुनर है आपका जो ज़ह्र शौक़ीन
मुहब्बत से खिलाया जा रहा है

@सुजीत शौक़ीन (18/10/2015)

ہوا سے بُت بنایا جا رہا ہے
نہیں ہے جو دکہایا جا رہا ہے

زہن کا رنگ چہرے پر ہے ساہب
جو شدت سے چہُپایا جا رہا ہے

سیاست نسل میں ہے اُن کی ساہب
جنہیں ماموُ بنایا جا رہا ہے

وہاں پہلے سے آرکشت ہیں وہٹر
فقط پولنگ کرایا جا رہا ہے

سلیقا  یہ  نبہایا  جا  رہا  ہے
چہُری کانٹے سے کہایا جا رہا ہے

تمہیں پہر نوش فرمائینگے شیتان
اَبہی مسکا لگایا جا رہا ہے

ہُنر ہے آپ کا جو زہر شوقین
مُحبت سے کہلایا جا رہا ہے
@سُجیت شوقین
ज़हन=  बुद्धि
शिद्दत= सख्ती
नस्ल  = वंश कुल
सलीक़ा= शऊर
नोश फ़रमाना= खाना
फ़क़त= केवल, सिर्फ
सर्वाधिकार सुरक्षित
रचनाकार©कवि सुजीत शौकीन
09811783749
For more like my page:----
https://www.facebook.com/pages/Kavi-Sujeet-Shokeen/253451778196049
ब्लाग: http://sujeetshokeen.blogspot.in
ब्लाग २:   http://gazal-e-shokeen.blogspot.in
फेसबुक: https://www.facebook.com/sujeet.shokeen




















No comments:

Post a Comment