Sunday, June 17, 2018

गाँव की आदत थी जो हम शहर में ग़ाफ़िल रहे
ज़ेहन वालों के मुक़ाबिल होकर अहले-दिल रहे

सादगी समझे  थे  अपनी   अस्ल में वो ऐब था
कुछ हुनरमंदों के सँग रहके भी हम जाहिल रहे

گاؤں کی عادت تھی جو ہم شہر میں غافل رہے
زہن   والوں   کے   مقابل   ہو  کر  اہل دل رہے

سادگی سمجھےتھے اپنی اصل میں وہ عیب تھا
کچھ ہنرمندوں کے سنگ رہ کر بھی ہم جاہل رہے
©سُجیت شوقین
ख़ू=habit, अज़ाँ =so, ग़ाफ़िल =negligent

सर्वाधिकार सुरक्षित 🔐17/06/2018
©कवि सुजीत शौक़ीन 09811783749


Friday, June 8, 2018

बुतकदे  शाद भी हम से  होते
और कुछ  बुत भी हमारे होते

शह्र पत्थर का है हमनें भी यहाँ
काश पत्थर  ही तराशे  होते।

بت کدے شاد بھی ہم سے ہوتے
اور کچھ بت بھی ہمارے ہوتے

شہر پتھر کا ہے ہم نے بھی یہاں
کاش   پتھر   ہی  تراشے  ہوتے
©سُجیت شوقین

सर्वाधिकार सुरक्षित 🔐08/06/2018
©कवि सुजीत शौक़ीन 09811783749
For more like my page:----
https://www.facebook.com/pages/Kavi-Sujeet-Shokeen/253451778196049
ब्लाग: http://sujeetshokeen.blogspot.in
ब्लाग २:   http://gazal-e-shokeen.blogspot.in






Sunday, June 3, 2018

वो मेरे ख़ुल्क़ में कमियाँ तलाश करता है
वो  आदमी  है  मुझे  आदमी समझता है

मुझे ख़ुशी है कि वो चलना सीख जाएगा
वो मेरे नक़्शे-क़दम पर निगाह रखता है
© सुजीत शौक़ीन
وہ میرے خُلق میں کمیاں تلاش کرتا ہے
وہ  آدمی  ہے  مجھے آدمی سمجھتا ہے

مجھے خوشی ہے کہ وہ چلنا سیکھ جائیگا
وہ  میرے  نقشے  قدم پر نگاہ رکھتا ہے
© سُجیت شوقین
ख़ुल्क़ خُلق स्वभाव
सर्वाधिकार सुरक्षित 🔐03/06/2018
©कवि सुजीत शौक़ीन 09811783749