Tuesday, November 22, 2016

पगले  अड़े  हैं जो  भी  सयानों के सामने
दो पल भी टिक न पाएँगे जुमलों के सामने

मुर्गों से कौन लेता है अब सुबह की ख़बर 
जाहिल  हैं  बाँग दे  रहे  तोपों के सामने 

करने लगीं हैं मेंढकी अब शेर का शिकार 
तुकबंदियाँ फुदक रहीं ग़ज़लों के सामने 

सर्वाधिकार सुरक्षित 🔐22/11/2016 
 रचनाकार @    कवि सुजीत शौकीन
For more like my page:----
https://www.facebook.com/pages/Kavi-Sujeet-Shokeen/253451778196049
ब्लाग: http://sujeetshokeen.blogspot.in
ब्लाग २:   http://gazal-e-shokeen.blogspot.in
फेसबुक: https://www.facebook.com/sujeet.shokeen


Saturday, November 12, 2016

न काले की समझ मुझको न जानू क्या सफेदी है
मुझे हर नोट में दो जून की रोटी ही दिखती है

भटकता फिर रहा हूँ मैं वजूद अपना बचाने को
मेरी  हालत  पुराने  पाँच सौ  के  नोट  जैसी है

सर्वाधिकार सुरक्षित 🔐12/11/2016
 रचनाकार @    कवि सुजीत शौकीन
For more like my page:----
https://www.facebook.com/pages/Kavi-Sujeet-Shokeen/253451778196049
ब्लाग: http://sujeetshokeen.blogspot.in
ब्लाग २:   http://gazal-e-shokeen.blogspot.in
फेसबुक: https://www.facebook.com/sujeet.shokeen